बोकारो : सेक्टर 12 स्थित लाल चौक स्थित तीन फुटपाथ दुकानों से सोमवार की रात को चोरी हाे गयी. दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया. राजेश कुमार मंडल की राशन दुकान से पांच हजार नकद, सिगरेट के पॉकेट व गुटखा का लच्छा, संजय कुमार पासवान की रिचार्ज दुकान से तीन हजार नकद व वासुदेव पंडित की दुकान से पांच हजार नकद व अन्य सामान चोरी हुआ है. इन दुकानों में चाेर छत की टीना का एडबेस्टस काट कर घुसे थे. शॉपिंग सेंटर में टेंट हाउस चलाने वाले देवनंदन प्रसाद गुप्ता व शंभु नाथ मिश्रा की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया. मंगलवार की सुबह पुलिस जांच के लिए पहुंची. दुकानदारों ने घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाना में दी है.
सेक्टर 12 में तीन दुकानों से चोरी, दो में चोरी का प्रयास
बोकारो : सेक्टर 12 स्थित लाल चौक स्थित तीन फुटपाथ दुकानों से सोमवार की रात को चोरी हाे गयी. दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया. राजेश कुमार मंडल की राशन दुकान से पांच हजार नकद, सिगरेट के पॉकेट व गुटखा का लच्छा, संजय कुमार पासवान की रिचार्ज दुकान से तीन हजार […]
