आपकी मेहनत पर निर्भर है सफलता

प्रतियोगिता में डाल्टनगंज, धनबाद, चास व बोकारो के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा बोकारो : जीजीपीएस बोकारो में दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएल के महाप्रबंधक परियोजना आकाश सहाय, सम्मानित अतिथि डॉ एसएस महापात्रा, एसपी सिंह, लक्ष्मण मिश्र, गुरदीप सिंह, महेश त्रिपाठी, डॉ अशोक सिंह, जोश थॉमस ने […]

प्रतियोगिता में डाल्टनगंज, धनबाद, चास व बोकारो के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बोकारो : जीजीपीएस बोकारो में दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएल के महाप्रबंधक परियोजना आकाश सहाय, सम्मानित अतिथि डॉ एसएस महापात्रा, एसपी सिंह, लक्ष्मण मिश्र, गुरदीप सिंह, महेश त्रिपाठी, डॉ अशोक सिंह, जोश थॉमस ने किया. श्री सहाय ने कहा : आपकी सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करती है. प्रतियोगिता में जीजीपीएस डाल्टनगंज, धनबाद, चास व बोकारो के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. समूह नृत्य, एकल गान व बॉस्केटबॉल की प्रतियोगिता हुई. मौके पर जयंत विश्वास, एमएस मंडल, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
जीजीपीएस बोकारो विजेता
समूह नृत्य में विजेता जीजीपीएस धनबाद व उपविजेता जीजीपीएस बोकारो, एकल गान के कनिष्ठ वर्ग में विजेता जीजीपीएस बोकारो व उपविजेता जीजीपीएस चास, वरीय वर्ग में विजेता जीजीपीएस बोकारो व उप विजेता जीजीपीएस चास, बॉस्केटबॉल में बालक संवर्ग में संयुक्त विजेता जीजीपीएस बोकारो व चास, श्रेष्ठ खिलाड़ी आयुष, बालिका संवर्ग में विजेता जीजीपीएस बोकारो व उपविजेता जीजीपीएस धनबाद, श्रेष्ठ खिलाड़ी अनुपमा को चुना गया. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ विजेता जीजीपीएस बोकारो व सर्वश्रेष्ठ उप विजेता जीजीपीएस धनबाद को चुना गया. विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >