योजनाओं की समीक्षा शुरू

बोकारो: ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जिला में संचालित योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को जिला समाहरणालय के सभागार में की गयी. अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक पूनम झा ने की. बैठक में विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग की नेशनल लेवल मॉनिटरिंग टीम के शीला कनौजिया मौजूद थीं. शीला कनौजिया ने बैठक में उपस्थित सभी बीडीओ […]

बोकारो: ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जिला में संचालित योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को जिला समाहरणालय के सभागार में की गयी. अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक पूनम झा ने की.

बैठक में विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग की नेशनल लेवल मॉनिटरिंग टीम के शीला कनौजिया मौजूद थीं. शीला कनौजिया ने बैठक में उपस्थित सभी बीडीओ से ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं की अद्यतन जानकारी मांगी. वह तीन प्रखंडों का निरीक्षण करेंगी. इसमें जरीडीह, चंदनकियारी व नावाडीह प्रखंड शामिल हैं.

तीनों प्रखंड में दो-दो दिन होगी समीक्षा : शीला कनौजिया सभी प्रखंडों में दो-दो दिनों का दौरा करेंगी. इस दौरान प्रखंड में मनरेगा, एनआरएलएम, पेयजल व स्वच्छता विभाग, इंदिरा आवास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेंगी. बीडीओ को प्रखंड में इन योजनाओं के बेहतर संचालन का निर्देश भी दिया गया. टीम जिला में छह दिन तक रहेगी. इस दौरान टीम उपायुक्त उमाशंकर सिंह से भी मुलाकात करेगी. नौ जून को टीम वापस दिल्ली चली जायेगी. बैठक में विभिन्न ब्लॉक के बीडीओ सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >