बगैर जांच के न करें चश्मे का प्रयोग : डॉ विकास

बोकारो: आजकल चश्मा का प्रचलन काफी बढ़ गया है. युवा बगैर आंखों की जांच कराये धड़ल्ले से चश्मा का प्रयोग कर रहे हैं. इससे न केवल आंखें खराब हो रही हैं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. हर आम आदमी को छह माह में एक बार आंख की जांच जरूर करानी चाहिए. यह […]

बोकारो: आजकल चश्मा का प्रचलन काफी बढ़ गया है. युवा बगैर आंखों की जांच कराये धड़ल्ले से चश्मा का प्रयोग कर रहे हैं. इससे न केवल आंखें खराब हो रही हैं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

हर आम आदमी को छह माह में एक बार आंख की जांच जरूर करानी चाहिए. यह बातें केएम मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ विकास पांडेय ने नेत्र जांच शिविर के समापन पर कही. चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का समापन मंगलवार को हो गया. शिविर का समापन निदेशक ने किया. शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने मरीजों की जांच की और सलाह दी. चास, बोकारो, महुदा, चंदनकियारी सहित कई इलाकों के गांवों के लगभग 150 लोगों ने नेत्र की जांच करायी.

बोकारो के शुभम का आइएसआइ में चयन

बोकारो. भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आइएसआइ) में बोकारो के छात्र शुभम कुमार का चयन हुआ है. सेक्टर-3 ई निवासी धरनीधर प्रसाद यादव के पुत्र शुभम ने 12वीं बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक हासिल किया है. झारखंड इंजीनियरिंग में शुभम को 133 वां रैंक, जबकि ओबीसी कैटेगरी में 38 वां रैंक मिला है. जेइइ मेंस में शुभम को 193 अंक प्राप्त हुआ है. शुभम ने 12वीं की परीक्षा चिन्मया विद्यालय से पास की है. 19 अप्रैल को जेइइ एडवांस की परीक्षा परिणाम आने के बाद ही शुभम आगे की पढ़ाई का निर्णय लेगा. अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक एसके सिंह व माता-पिता को देते हुए शुभम ने कहा : वह एक सफल इंजीनियर बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >