मकान में नहीं चलेगी दुकान!

बोकारो: को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित चलने वाली व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालक परेशान हैं. कारण है बीएसएल का नोटिस. इसके अनुसार को-ऑपरेटिव कॉलोनी में चलने वाली सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करना है. इससे कॉलोनी में व्यवसाय करने वालों के बीच हड़कंप है. उधर, प्लॉट मालिक व दुकानदार किसी भी कीमत पर दुकानों को बंद करने के […]

बोकारो: को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित चलने वाली व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालक परेशान हैं. कारण है बीएसएल का नोटिस. इसके अनुसार को-ऑपरेटिव कॉलोनी में चलने वाली सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करना है.

इससे कॉलोनी में व्यवसाय करने वालों के बीच हड़कंप है. उधर, प्लॉट मालिक व दुकानदार किसी भी कीमत पर दुकानों को बंद करने के पक्ष में नहीं है. को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सचिव बीपी सिंह हर हाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की बात कह रहे हैं. इसी तरह का अभियान 2011 में चलाया गया था. कॉलोनी वासी द्वारा पीआइएल के बाद मामला ठंडा पड़ गया था.

मिल रही है लीज रद्द करने की धमकी
को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी बीएसएल की नोटिस को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं. कॉलोनी के सुभाष मंडल, दीपक गुप्ता, सीतेश सिंह सहित अन्य ने बताया : कुछ लोग न्यायालय में बार-बार कॉलोनी के विरुद्ध शिकायत करते हैं. इसी कारण कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधि बंद कने का नोटिस बीएसएल द्वारा भेजा जाता है. नोटिस को लेकर सोसाइटी के सचिव काफी उत्साहित हैं. तुगलकी फरमान जारी किया है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नहीं किया जायेगा, तो बिजली व पानी काट दिया जायेगा. यहीं नहीं लीज रद्द करने की धमकी तक दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >