दांतू में शराब पीने से युवक की मौत

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के दांतू में रविवार की देर रात को महुआ शराब पीने से आनंद घासी (24 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गयी. इस संबंध में मृतक के पिता तिलेश्वर घांसी ने सोमवार को कसमार थाना में दिये अपने फर्द बयान में बताया है कि आनंद गांव के ही किसी शराब […]

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के दांतू में रविवार की देर रात को महुआ शराब पीने से आनंद घासी (24 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गयी. इस संबंध में मृतक के पिता तिलेश्वर घांसी ने सोमवार को कसमार थाना में दिये अपने फर्द बयान में बताया है कि आनंद गांव के ही किसी शराब भट्ठी में रविवार को काफी शराब पीकर घर आया था.
इससे उसकी स्थिति बिगड़ती गयी. स्थानीय चिकित्सक को दिखाने पर उसे मृत घोषित कर दिया. कसमार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि दांतू पंचायत में कई जगहों पर महुआ शराब की अवैध भट्ठी संचालित है. केवल दांतू गांव के ऊपर टोला व नीचे टोला में लगभग 15 शराब भट्ठी अवैध तरीके से संचालित है. सैकड़ों लीटर महुआ शराब हर दिन बनती है. शराब से हुई इस मौत को लेकर ग्रामीण चिंतित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >