यौन शोषण का केस उठाने के लिए धमकी

धनसार : मनईटांड़ गोल बिल्डिंग के बॉबी पांडे ने मनईटांड़ के ही दीपक गुप्ता के खिलाफ फेसबुक पर गंदी-गंदी गाली देते हुए सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने का मामला धनसार थाना में दर्ज कराया है. बॉबी का कहना है कि पूर्व में उसने कांड संख्या 59/18 के तहत दीपक गुप्ता पर यौन […]

धनसार : मनईटांड़ गोल बिल्डिंग के बॉबी पांडे ने मनईटांड़ के ही दीपक गुप्ता के खिलाफ फेसबुक पर गंदी-गंदी गाली देते हुए सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने का मामला धनसार थाना में दर्ज कराया है.
बॉबी का कहना है कि पूर्व में उसने कांड संख्या 59/18 के तहत दीपक गुप्ता पर यौन शोषण का मामला धनसार थाना में दर्ज कराया था. इस मामले में दीपक जेल भी जा चुका है. इधर दीपक हमें केस उठाने की धमकी दे रहा है. धनसार पुलिस ने बॉबी पांडे के बयान पर धारा 504, 506, 354ए,( 3)(4 ),354( ग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >