बोकारो : सीबीसीएस पैटर्न समाप्त करने की मांग को लेकर बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के मुख्य द्वार पर गुरुवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया. नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रोहित राय और सुमन यादव ने कहा कि सीबीसीएस सिस्टम के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है. इस सिस्टम को समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे.
व्याख्याताओं को भी सीबीसीएस सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. सत्र भी सही ढंग से नहीं चल पा रहा है. सत्र 2015-18 के लगभग 45 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित हैं. वंचित विद्यार्थियों काे परीक्षा फाॅर्म नहीं भरने दिया जायेगा तो विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे. प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सेक्टर छह थाना एएसआइ कैलाश प्रसाद सिंह कॉलेज पहुंचे और विद्यार्थियों को समझा-बुझाया.
मौके पर मुन्नी कुमारी, रवि राज, संतोष कुमार, अनूप कुमार, शुभम कुमार, कमलेश कुमार यादव, ओमकार पांडेय, अभिषेक, दिनेश शर्मा, राकेश कुमार, विवेक कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, विकास कुमार, धर्मराज कुमार, सर्वेश राय, विवेक आदि मौजूद थे.
