डीआइजी प्रभात कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक

बोकारो : कोयला क्षेत्र के डीआइजी प्रभात कुमार वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे. उन्हें यह सम्मान 18 अगस्त 2015 में एसएसपी रांची के पद पर रहने के दौरान खूंटी (रांची) जिला के सीमावर्ती दुलमी में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में मिली सफलता व जाबांजी के लिए मिला है. इस मुठभेड़ में […]

बोकारो : कोयला क्षेत्र के डीआइजी प्रभात कुमार वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे. उन्हें यह सम्मान 18 अगस्त 2015 में एसएसपी रांची के पद पर रहने के दौरान खूंटी (रांची) जिला के सीमावर्ती दुलमी में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में मिली सफलता व जाबांजी के लिए मिला है. इस मुठभेड़ में जोनल कमांडर चंदन पाहन उर्फ कालिका पाहन मारा गया था. प्रभात कुमार को भी गोली लगी थी. सात दिन तक मेडिका में इलाजरत थे. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एके 47, हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोली बरामद किया था. प्रभात कुमार 2004 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. बताते चलें कि देश भर में यह पदक पांच आइपीएस को दिया जायेगा. इसमें तीन अधिकारी जम्मू कश्मीर, एक महाराष्ट्र और एक झारखंड के हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >