नावाडीह के बांसी व कसमार के खुदीबेरा गांव में बनेंगे दो सबस्टेशन
चास : चास-चंदनकियारी सहित पूरे जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये सात नये सब-स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके लिये निविदा निकाल दी गयी है. इनमें चास में पांच (भुईंयाद्वारिका, नारायणपुर, पिंड्राजोरा व मामरकुदर) व चंदनकियारी के मानपुर में तथा तेनुघाट डिविजन में दो, जिनमें एक नावाडीह प्रखंड के बांसी व कसमार प्रखंड के खुदीबेरा गांव में सब स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी सब-स्टेशन बन जाने से विद्युत आपूर्ति में काफी कम कटौती होगी. लोगों को कम से कम 20 घंटे की बिजली आपूर्ति की जायेगी.
प्रत्येक प्रखंड में दो से तीन सब-स्टेशन बनाने की है योजना : विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रतोष कुमार ने बताया कि जनवरी से सभी नए सब स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. फुदनीडीह के अलावा सात नये सब स्टेशन में काम प्रगति पर है. मार्च तक सभी निर्माणाधीन सब-स्टेशनों को चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पूरे चास डिविजन में छह नये सब स्टेशन बनाने की योजना है.
चास को प्रतिदिन 60 मेगावाट बिजली की है जरूरत : अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभी चास में प्रतिदिन 60 मेगावाट बिजली की जरूरत है. लेकिन सिस्टम नहीं होने के कारण 40 से 50 मेगावाट बिजली से ही काम चलाना पड़ रहा है. 30 मेगावाट और बिजली प्राप्त करने के लिये एक अलग से सर्किट लगाया जा रहा है. इसके लगते ही लगभग 70 मेगावाट बिजली की प्राप्ति होगी. इससे लोड शेडिंग व ट्रिपिंग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सकेगा. सर पल्स बिजली होने पर बराबर सभी फीडरों पर बिजली सप्लाई की जायेगी. वर्तमान के सिस्टम में लोड शेडिंग के कारण कुछ फीडरों को बंद कर कुछ को चालू किया जाता है.
