बोकारो : नगर के सेक्टर एक सी, आवास संख्या 124 निवासी सेवानिवृत्त बीएसएल अधिकारी विजय शर्मा के आवास का ताला तोड़कर रात के समय चोरी हुई. श्री शर्मा के आवास से चोरों ने एक एलइडी टीवी व डिनर सेट चुरा लिया. घटना के समय श्री शर्मा आवास में ताला बंद कर कुछ दिनों से पटना गये हुये थे. पुलिस के अनुसार श्री शर्मा के आवास में अक्सर ताला बंद रहता है. वह कुछ माह में एक-दो दिनों के लिए ही बोकारो आते हैं. सोमवार की सुबह जब श्री शर्मा बोकारो स्थित अपने आवास पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली. घटना की सूचना श्री शर्मा ने बीएस सिटी थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आवास की जांच कर वापस लौट गयी.
सेवानिवृत्त बीएसएल अधिकारी के आवास में चोरी
बोकारो : नगर के सेक्टर एक सी, आवास संख्या 124 निवासी सेवानिवृत्त बीएसएल अधिकारी विजय शर्मा के आवास का ताला तोड़कर रात के समय चोरी हुई. श्री शर्मा के आवास से चोरों ने एक एलइडी टीवी व डिनर सेट चुरा लिया. घटना के समय श्री शर्मा आवास में ताला बंद कर कुछ दिनों से पटना […]
