बोकारो : बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन का 40वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया. आयोजन सेक्टर 04 स्थित कार्यालय में हुआ. केक काटा गया. शिफ्ट के अनुसार अधिकारी कार्यालय पहुंचे. 1978 में बोसा की स्थापना की गयी थी. समारोह में बीएसएल के इडी प्रोजेक्ट, इडी फाइनांस सहित विभिन्न विभाग के जीएम शामिल हुए.
बोसा अध्यक्ष एके सिंह ने बताया : बीएसएल सीइओ पीके सिंह कतिपय कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो पाये हैं. श्री सिंह ने कहा : स्थापना दिवस समारोह के बाद अधिकारियों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही पिछले दिनों सेल सेफी की बैठक की जानकारी अधिकारियों को दी गयी. वेज रिविजन, पेंशन, वेतन विसंगति समेत अन्य मु्द्दों पर चर्चा हुई. श्री सिंह ने कहा : अधिकारियों के अधिकार के लिए बनाया गया संगठन वर्तमान में अधिकारियों के साथ खड़ा है.
महासचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त महासचिव रविभूषण, बी सिंह, यूसी कुंभकर, कृष्ण कुमार, सुरेश प्रसाद, एके पांडेय, डॉ गोपीनाथ, डॉ जयनाथ, बप्पी कुमार समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.
