चास : क्रिसमस के दिन भी चर्च पर लगा था ताला, मेयर ने खुलवाया गेट

चास : एक और जहां दुनिया क्रिसमस मना रही है, वहीं बोकारो जिले के चास का एक चर्च के गेट का ताला तक खुल नहीं पाया था. चास बाईपास रोड स्थित चर्च में सुबह प्रार्थना होने के बाद दिन भर मुख्य गेट पर ताला लटका रहा. दिन मे कई युवक – युवती ने गेट फांदकर […]

चास : एक और जहां दुनिया क्रिसमस मना रही है, वहीं बोकारो जिले के चास का एक चर्च के गेट का ताला तक खुल नहीं पाया था. चास बाईपास रोड स्थित चर्च में सुबह प्रार्थना होने के बाद दिन भर मुख्य गेट पर ताला लटका रहा. दिन मे कई युवक – युवती ने गेट फांदकर चर्च के अंदर जाकर कैंडल जलाया और प्रार्थना किया. चर्च पहुंचने वाले श्रद्धालु परेशान रहे. शाम होते ही भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही थी. लोगो ने मेयर भोलू पासवान को फोन कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया तब जाकर लोग चर्च के अंदर घुस सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >