बोकारो. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण की अध्यक्षता में शनिवार को आयोग की सदस्य देवकी रानी, शर्मिला सोरेन, पूनम प्रकाश व आरती राणा का बोकारो आगमन होगा. राज्य महिला आयोग के सदस्य बोकारो परिसदन में शनिवार को ओपन कोर्ट का आयोजन करेंगे व आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे. ओपन कोर्ट पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक चलेगा. इस दौरान बोकारो के पूर्व दर्ज केस की सुनवाई होगी.
कोई पीड़ित महिला आकर आयोग के समक्ष अपनी समस्या रख सकेंगी. इस के लिए संपूर्ण व्यवस्था करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है. आयोग द्वारा बोकारो जेल के महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया जायेगा. साथ ही आयोग कस्तूरबा गांधी बालिका उवि चास का भी परिभम्रण कार्यक्रम निर्धारित है.
