सेल अधिकारियों की मांगों पर आज व कल होगी चर्चा

बोकारो: बीएसएल सहित सेल अधिकारियों की लंबित मांगों पर चर्चा 21 दिसंबर को नयी दिल्ली में होने वाली सेफी काउंसिल की बैठक और 22 को सेल-सेफी की बैठक में होगी. दोनों बैठकों में पे-रिवीजन, वेतन विसंगति, पेंशन, लीव इंकैशमेंट आदि मांगों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी. बैठक में शामिल होने के लिए बोकारो स्टील […]

बोकारो: बीएसएल सहित सेल अधिकारियों की लंबित मांगों पर चर्चा 21 दिसंबर को नयी दिल्ली में होने वाली सेफी काउंसिल की बैठक और 22 को सेल-सेफी की बैठक में होगी. दोनों बैठकों में पे-रिवीजन, वेतन विसंगति, पेंशन, लीव इंकैशमेंट आदि मांगों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी. बैठक में शामिल होने के लिए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) के अध्यक्ष एके सिंह, महासचिव मनोज कुमार व उपाध्यक्ष मनोज कुमार बुधवार को नयी दिल्ली के लिए बोकारो से रवाना हुए.

बैठक में सेल की सभी इकाइयों के ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष शामिल होंगे. नयी दिल्ली रवाना होने से पूर्व बोसा अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में अधिकारियों की मांगों को मजबूती के साथ उठाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >