बोकारो: मोमेंटम झारखंड के तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरीमनी समारोह में बुधवार को सीएम रघुवर दास ने निवेश से झारखंड की तसवीर बदल जाने की उम्मीद जतायी. उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सिद्ध किया कि अच्छी अर्थव्यवस्था, अच्छी राजनीति एक साथ चल सकती है.
जीडीपी में गुजरात के बाद झारखंड : सीएम ने कहा : झारखंड देश के आर्थिक विकास में बेहतर भूमिका निभा रहा है. सकल घरेलू उत्पाद में गुजरात के बाद झारखंड का नंबर आता है. कहा : शिलान्यास के तीसरे चरण में मेडिकल, प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल आदि सेक्टर्स में काम होगा. तीन साल पहले साल राज्य की पहचान स्कैम झारखंड से थी. इन तीन वर्ष में राज्य की देश-दुनिया में एक पहचान बनी है.
32 हजार लोग सीखेंगे कंबल बनाना : मुख्यमंत्री ने राज्य से कुपोषण को दूर करने का संकल्प जताते हुए कहा : टेक्सटाइल में हमारे पास कपास है. हम इससे कपड़ा बनाकर एक्सपोर्ट करेंगे. सभी अस्पताल खोलने वालों से अनुरोध है कि अस्पताल के लिए कंबल भी हमारी बहनें ही बनाएंगी. 32 हजार लोगों को गांव में कंबल बनाना सिखायेंगे.
झारमधु का हो रहा उत्पादन : सीएम श्री दास ने कहा : प्रधानमंत्री ने मीठी क्रांति का नारा दिया है. सरकार मुद्रा योजना के तहत हर ग्रामीण को 30 हजार रुपये दे रही है, झारमधु का उत्पादन किया जा रहा है. सरकार ग्रामीणों से मधु खरीदेगी. कहा : देश के अलावे विदेशों में भी मधु की काफी डिमांड है.
गरीबी दूर किये बिना राज्य का विकास नहीं : सीएम ने कहा कि वह एक मजदूर परिवार से हैं, उन्होंने गरीबी देखी है. ईश्वर ने व राज्य की जनता ने सेवा का अवसर दिया. फिर क्यों न यहां की गरीबी दूर हो. उन्होंने कहा : गरीब की जिंदगी में जबतक बदलाव नहीं आयेगा, तब तक राज्य का विकास नहीं होगा. उन्होंने कहा : बहुत से बेघर लोग ऐसे थे, जिसने पास एक भूमि का टुकड़ा नहीं था. एक लाख भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए साढ़े 12 डिसमिल भूमि दी. खेती के लिए भूमि की भी हमने व्यवस्था की है. सीएम ने कहा : इमारत को खड़ा करने के लिए चार स्तंभों की जरूरत होती है. इंडस्ट्री, कृषि, मेडिकल, आइटी हमारे चार स्तंभ हैं. इस पर सरकार फोकस कर रही है.
सिंदरी का हुआ रास्ता साफ : समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता से जमशेदपुर व बोकारो के लिए विमान सेवा भी जल्द शुरू की जायेगी. इसके बाद धनबाद का नंबर आयेगा. प्रधानमंत्री के झारखंड आगमन के दौरान सिंदरी, देवघर एम्स, अडानी सहित कुल 40 हजार करोड़ के योजना को धरातल पर उतारने की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा : सिंदरी का रास्ता साफ हो चुका है. दिल्ली में इस संबंध में बात हो गयी है.
बोकारो में लहलहायेंगे 1020 करोड़ के 12 प्रोजेक्ट
मोमेंटम झारखंड के तीसरे सेरीमोेनियल आयोजन के जरिये 105 में से बोकारो में 12 प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गये हैं. इन योजनाओं की लागत लगभग 1020 करोड़ रु है. इन परियोजनाओं से कुल 1358 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इनमें युवा उद्यमी अनिल सिंह व धर्मेंद्र जैन समेत कई स्थानीय निवेशक भी शामिल हैं.
मेडिकल कॉलेज
बोकारो इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल एलॉयड साइंसेज चास के मामरकुदर में 787 करोड़ की लागत से प्राइवेट मेडिकल कॉलेज स्थापित होगा. इसमें आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से स्नातक, स्नातकोत्तर, परिचारिका प्रशिक्षण, भौतिक चिकित्सा आदि की पढ़ाई होगी. साथ ही 100 बेड का अस्पताल भी शामिल रहेगा. इसके निदेशक डाॅ अनिल सुलभ हैं.
देवांश फूड
यह फूड प्रोसेसिंग कंपनी बोकारो में एक करोड़ की लागत से स्नैक्स, बेकरी व नमकीन आदि का निर्माण करने वाली फैक्ट्री लगायेगी. इसके निदेशक मंटू हैं.
ग्रीन लेमन होटल
होटल के क्षेत्र में लेमन ट्री देश के जाने माने ब्रांडों में एक है. यह कंपनी बोकारो मॉल में 30 करोड़ की लागत से 71 कमरों वाला आधुनिक होटल स्थापित करेगा. अनिकांत स्टील ग्रुप ने फ्रेंचाइजी लिया है. उसके प्रोमोटर धर्मेंद्र जैन हैं. इस प्रोजेक्ट में लगभग 150 लोगों को राजगार मिलेगा.
ओएनजीसी वेयर हाउस
ओएनजीसी बियाडा में 22 एकड़ में अपना वेयर हाउस स्थापित करेगा. इस प्रोजेक्ट में लगभग 185 करोड़ का निवेश होगा. इस प्रोजेक्ट में लगभग 80 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.
एस्सार इंटरप्राइजेज
कंपनी बोकारो में नमकीन व स्नैक्स बनाने की फैक्ट्री लगायेगी. इसमें कंपनी 90 लाख रुपये का निवेश करेगी. कंपनी लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों को राजगार का अवसर प्रदान करेगी.
बोकारो डिस्टिलरी प्रा.लि
यह शराब बनाने वाली कंपनी है. इस कंपनी को आठ एकड़ भूमि दी गयी है. यह कंपनी 50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लगा रही है. इसके निदेशक को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी अनिल सिंह हैं. वह पूर्व से शराब कंपनियों की बॉटलिंग के कार्य में शामिल रहे हैं.
श्री प्रकाश इंजीनियरिंग
यह कंपनी जियाडा बोकारो की भूमि में 94 लाख की लागत से कॉलम आदि निर्माण करने वाली कंपनी स्थापित करेगी. बताया जाता है कि इस कंपनी में लगभग तीन दर्जन लोगों को राजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
बजरंग स्टील उद्योग
यह कंपनी प्रोसेस्ड स्टील शीट का निर्माण करेगी. जियाडा के माध्यम से कंपनी को लगभग एक एकड़ भूमि आवंटित की गयी है. कंपनी 4.89 करोड़ का निवेश करेगी. इसमें 50 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की बात कही जाती है.
शांति इंजीनियरिंग
यह कंपनी मेकेनिकल स्पेयर्स पार्ट्स बनाने के लिए 50 लाख रु का निवेश करेगी. इस कंपनी को जियाडा बोकारो ने 50 डिसमिल भूमि दी है. कंपनी 20 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मुहैया करायेगी.
बाबा इंटरप्राइजेज
मेकेनिकल व फेब्रिकेशन की कंपनी बाबा इंटरप्राइजेज बोकारो में 95 लाख रु निवेश करेगी. कंपनी को एक एकड़ भूमि दी गयी है. कंपनी में तीन दर्जन लोगों को रोजगार का अवसर मिलने की बात कही जा रही है.
अमित माइंस प्रा. लि.
यह कंपनी इंडस्ट्रियल वेस्ट रिसाइकल करने का प्लांट लगायेगी. कंपनी इस प्लांट में 35 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसमें लगभग 400 लोगों को सीधा रोजगार मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.
ओएनजीसी वेयर हाउस
ओएनजीसी बियाडा में 22 एकड़ में वेयर हाउस स्थापित करेगा. इस प्रोजेक्ट में लगभग 185 करोड़ का निवेश होगा. इस प्रोजेक्ट में लगभग 80 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.
एस्सार इंटरप्राइजेज
कंपनी बोकारो में नमकीन व स्नैक्स बनाने की फैक्ट्री लगायेगी. इसमें कंपनी 90 लाख रुपये का निवेश करेगी. कंपनी लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों को राजगार का अवसर प्रदान करेगी.
शांति इंजीनियरिंग
यह कंपनी मेकेनिकल स्पेयर्स पार्ट्स बनाने के लिए 50 लाख रु निवेश करेगी. इस कंपनी को जियाडा बोकारो ने 50 डिसमिल भूमि दी है. कंपनी 20 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मुहैया करायेगी.
ग्रीन लेमन होटल
यह कंपनी बोकारो मॉल में 30 करोड़ की लागत से 71 कमरों वाला होटल बनायेगा. अनिकांत स्टील ग्रुप ने फ्रेंचाइजी लिया है. उसके प्रोमोटर धर्मेंद्र जैन हैं.
बोकारो डिस्टिलरी प्रा.लि
यह शराब बनाने वाली कंपनी है. इसे आठ एकड़ भूमि दी गयी है. कंपनी 50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लगा रही है. इसके निदेशक को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी अनिल सिंह हैं.
बजरंग स्टील उद्योग
यह कंपनी प्रोसेस्ड स्टील शीट का निर्माण करेगी. जियाडा के माध्यम से कंपनी को लगभग एक एकड़ भूमि आवंटित की गयी है. कंपनी 4.89 करोड़ का निवेश करेगी.
श्री प्रकाश इंजीनियरिंग
यह कंपनी जियाडा बोकारो की भूमि में 94 लाख की लागत से कॉलम आदि निर्माण करने वाली कंपनी स्थापित करेगी. इसमें लगभग तीन दर्जन लोगों को राजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
बाबा इंटरप्राइजेज
मेकेनिकल व फेब्रिकेशन की कंपनी बाबा इंटरप्राइजेज बोकारो में 95 लाख रु निवेश करेगी. कंपनी को एक एकड़ भूमि दी गयी है. कंपनी में तीन दर्जन लोगों को रोजगार देगी.
अमित माइंस प्रा. लि.
यह कंपनी इंडस्ट्रियल वेस्ट रिसाइकल करने का प्लांट लगायेगी. 35 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. लगभग 400 लोगों को सीधा रोजगार मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.
