कॉस्ट बेनिफिट के आधार पर खुलेंगी पीएनबी शाखाएं

बोकारो: कॉस्ट बेनिफिट के हिसाब से हर शहर-हर गांव में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खुलेगी. जहां शाखा की शर्तें पूरी नहीं होतीं, वहां आर्थिक पहलू को ध्यान में रख कर इ-लॉबी की सुविधा दी जायेगी. पीएनबी का मकसद अधिकतम लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ना है. यह बातें बैंक के बिहार-झारखंड के अंचल प्रबंधक […]

बोकारो: कॉस्ट बेनिफिट के हिसाब से हर शहर-हर गांव में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खुलेगी. जहां शाखा की शर्तें पूरी नहीं होतीं, वहां आर्थिक पहलू को ध्यान में रख कर इ-लॉबी की सुविधा दी जायेगी. पीएनबी का मकसद अधिकतम लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ना है. यह बातें बैंक के बिहार-झारखंड के अंचल प्रबंधक दिनेश कुमार पालीवाल ने प्रभात खबर से विशेष बातचीत में कही. श्री पालीवाल बुधवार को पीएनबी बोकारो सर्किल के कार्यक्रम में भाग लेने आये थे. इस साल बोकारो सर्किल ने 12 सीडीएम की सौगात दी है.

धनबाद में खुलेगा महिला स्पेशल ब्रांच : श्री पालीवाल ने बताया : धनबाद में महिला स्पेशल ब्रांच खोला जायेगा. इससे पहले देवघर में इस तरह की शाखा खोली गयी है. ऐसी शाखा में महिला कर्मचारी व अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे. इसके अलावा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम हो रहा है. इस दिशा में बोकारो सर्किल की ओर से ग्राहकों को 150 वेब कार्ड दिया गया है. इससे कार्ड को स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी. पीएनबी किट्टी वैलेट को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम हो रहा है.

13 हजार करोड़ का कर्ज देगा बिहार-झारखंड अंचल : श्री पालीवाल ने कहा : पीएनबी बिहार-झारखंड अंचल वित्तीय वर्ष 2018-19 वित्तीय वर्ष में 13 हजार करोड़ रुपया का ऋण देगा. 45 हजार करोड़ डिपोजिट का भी लक्ष्य रखा गया है. बताया : अंचल में बिहार के 06 व झारखंड के 02 सर्किल आते हैं. ऋण को एनपीए से बचाने के लिए भी बैंक ऋण क्वालिटी पर विशेष ध्यान देगा. संबंधित अधिकारी-कर्मी प्रशिक्षित किये जायेंगे. इसमें रिकवरी, लोन क्वालिटी व फॉलोइंग पर विशेष जोर दिया जायेगा.

मार्च तक खुलेंगी 10 एटीएम : बोकारो सर्किल हेड जीआर सोनी ने बताया : मार्च तक बोकारो सर्किल में 10 एटीएम खोली जायेंगी. बिजनेस के हिसाब से एटीएम को अपग्रेड भी किया जायेगा. बताया : एनपीए मामले में बोकारो सर्किल बेहतर कर रहा है. इस साल 150 करोड़ रुपया का एनपीए शॉर्ट आउट किया गया है. सैकड़ों ओटीएस का निष्पादन किया गया है. इसका सीधा फायदा किसान को मिलेगा. बेरमो क्षेत्र को डिजिटल बनाने की दिशा में भी बैंक ने सराहनीय काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >