आज होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

बोकारो: मोमेंटम झारखंड की तीसरी ग्राउंड सेरेमनी का आयोजन बुधवार को बोकारो के सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान में होगा. इस कार्यक्रम में बोकारो समेत राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 105 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा. साथ ही बोकारो में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी होगा. ये हैं निवेशक : निवेशकों में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, […]

बोकारो: मोमेंटम झारखंड की तीसरी ग्राउंड सेरेमनी का आयोजन बुधवार को बोकारो के सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान में होगा. इस कार्यक्रम में बोकारो समेत राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 105 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा. साथ ही बोकारो में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी होगा.

ये हैं निवेशक : निवेशकों में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, बोकारो इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल व एलायड साइंसेज, ग्रीन लेमन, प्रतिक्षा टैक्सटाइल, ओनजीसी, एसएमबी एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, मॉडेलामा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सोनी ऑटो एंड एलायड इंडस्ट्री, आकृति एप्पल प्राइवेट लिमिटेड, मोहन एलटीएस, इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पद्मावती देवी सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पीटल, रामकृष्ण फोर्जिंग्स प्राइवेट लिमिटेड आदि.
मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री होंगे शामिल : बोकारो के पुस्तकालय मैदान में होने वाली मोमेंटम झारखंड की तीसरी ग्राउंड सेरेमनी में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, विभिन्न विभागों के मंत्री, सांसद, विधायक, सरकार के आला अधिकारी, व्यापार व उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.
फ्लैक्स व पोस्टर से पटा शहर : आयोजन को लेकर बोकारो शहर मोमेंटम झारखंड के पोस्टर से पट गया है. पुस्तकालय मैदान की सफाई करने के बाद सजाया गया है. 500 निवेशकों के बैठने की अलग व्यवस्था की गयी है. इसके अतिरिक्त लगभग 1500 चेयर लगाये गये हैं. प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
बोकारो निवास वाली सड़क आज आम लोगों के लिए बंद रहेगी
आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने बुधवार की सुबह से पत्थरकट्टा चौक से बोकारो निवास जाने वाली सड़क पर अवागमन बंद किया है. इस सड़क से चीरा चास से आने-जाने वालों को चिन्मया विद्यालय होकर आना-जाना करना होगा. ट्रैफिक डीएसपी सुनील रजवार ने बताया कि उसके अलावा किसी सड़क पर अवागमन बंद नहीं किया गया है.
97 कंपनियों की रखी जा चुकी है आधारशिला
गौरतलब है कि मोमेंटम झारखंड का आयोजन 16 अौर 17 फरवरी 2017 को हुआ था. इस दौरान 210 कंपनियों के साथ 3.10 लाख करोड़ रुपये निवेश और छह लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का करार हुआ था. तब मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि साल भर में ही सभी कंपनियों को जमीन आवंटित कर दी जायेगी. इसी कड़ी में पहला शिलान्यास समारोह रांची में आयोजित किया गया. रांची में मुख्यमंत्री ने 21 परियोजनाओं का शिलान्यास व तीन परियोजनाओं का उदघाटन किया था. इन कंपनियों द्वारा 740.50 करोड़ का निवेश और करीब 21344 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार सुनिश्चित हुआ. जमशेदपुर में दूसरा शिलान्यास समारोह हुआ, जिसमें 70 कंपनियों का शिलान्यास व तीन कंपनियों का उदघाटन किया गया. इन कंपनियों द्वारा लगभग 2100 करोड़ रुपये के निवेश मार्ग प्रशस्त हुआ. तीनों समारोह मिलाकर सरकार 202 कंपनियों के बीच जमीन आवंटन सुनिश्चित कर रही है. साथ ही इन कंपनियों द्वारा 6215.50 करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >