चरित्र निर्माण का अभ्यास भी है खेल : डॉ. सिंह

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राइमरी इकाई में मंगलवार को 30वां वार्षिक खेल दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि बीजीएच के निदेशक प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एके सिंह और डीपीएस बोकारो की निदेशक व प्राचार्या डॉ. हेमलता एस मोहन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. स्वागत भाषण हेडमिस्ट्रेस पी शैलजा जयकुमार ने किया. विद्यार्थियों ने […]

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राइमरी इकाई में मंगलवार को 30वां वार्षिक खेल दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि बीजीएच के निदेशक प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एके सिंह और डीपीएस बोकारो की निदेशक व प्राचार्या डॉ. हेमलता एस मोहन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. स्वागत भाषण हेडमिस्ट्रेस पी शैलजा जयकुमार ने किया. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत ‘स्वागत में आपके हम मिलकर…’ और स्कूल गीत ‘आया है नया सवेरा…’ प्रस्तुत किया. लगभग 400 विद्यार्थियों ने नदी बचाओ, जल बचाओ थीम पर आकर्षक समूह ड्रील व फील्ड डिस्प्ले प्रस्तुत किया. कलर्स ऑफ लाइफ समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. खेल दिवस का समापन राष्ट्रगान से हुआ.

उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. एके सिंह ने कहा कि खेलकूद जीवन की चुनौतियों से लड़ने के लिए हमें तैयार करता है. खेल सिर्फ शारीरिक रूप से चुस्त रहने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण का अभ्यास भी है. जिस तरह खेल में हार-जीत चलता रहता है, उसी तरह जीवन में भी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. डॉ हेमलता ने कहा कि खेल भावना जीवन में आगे बढ़ने में सहायक है. खेलकूद में भागीदारी करने से त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है. मिलकर कार्य करने की भावना, समयबद्धता, अनुशासन व स्पोर्ट्समैनशिप स्पिरिट का विकास होता है.
गंगा हाउस फर्स्ट, चिनाव व सतलज सेकेंड
प्रतियोगिता में गंगा हाउस प्रथम, चिनाव हाउस व सतलज हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय, जमुना हाउस तृतीय, झेलम हाउस चतुर्थ व रावी हाउस पंचम स्थान पर रहा. शिक्षकों के लिए भी खेल स्पर्धा हुईं. विजेताओं को डॉ. एके सिंह, डॉ. हेमलता एस मोहन, पी शैलजा जयकुमार, सुपरवाइजर प्री-प्राइमरी आभा शर्मा व सुपरवाइजर सुनीता भारद्वाज ने पुरस्कृत किया.
आयोजन में इनका रहा योगदान: मंच संचालन शिक्षिका ममता त्रिपाठी व विनीता सिन्हा ने किया. आयोजन में गतिविधि प्रभारी सुनीता भारद्वाज, खेल शिक्षिका उषा श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार, कला शिक्षक कामिनी कांता स्वेन, नृत्य शिक्षिका स्वीटी अनिल कुमार, सौरभ चटर्जी, संगीत शिक्षक जय प्रकाश सिन्हा, भास्कर रंजन डे, विभिन्न सदनों के वार्डेन सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >