पत्नी की हत्या में सात वर्ष कारावास

बोकारो : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय रंजीत कुमार ने दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाले बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय को शुक्रवार को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है़ न्यायालय में यह मामला सेशन ट्रायल संख्या 12/2007 व बीएस सिटी थाना कांड संख्या 197/2006 के तहत चल […]

बोकारो : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय रंजीत कुमार ने दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाले बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय को शुक्रवार को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है़ न्यायालय में यह मामला सेशन ट्रायल संख्या 12/2007 व बीएस सिटी थाना कांड संख्या 197/2006 के तहत चल रहा था़ जमशेदपुर निवासी युवती अर्चना की शादी वर्ष 2006 में धर्मेंद्र से हुई थी़ दो लाख रुपये व स्कूटी की खातिर अर्चना की हत्या कर शव को फंदा से लटका दिया गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >