बीएसएल : सीइओ ने दिलायी राष्ट्रीय एकता की शपथ

बोकारो. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को बीएसएल की ओर से राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें बीएसएल के वरीय अधिकारियों सहित सीआइएसएफ, बीएसएल स्कूलों के बच्चे, इस्पातकर्मियों ने भाग लिया. इस्पात भवन परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में बीएसएल सीईओ पवन कुमार सिंह ने इस्पातकर्मियों को राष्ट्रीय एकता […]

बोकारो. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को बीएसएल की ओर से राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें बीएसएल के वरीय अधिकारियों सहित सीआइएसएफ, बीएसएल स्कूलों के बच्चे, इस्पातकर्मियों ने भाग लिया.

इस्पात भवन परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में बीएसएल सीईओ पवन कुमार सिंह ने इस्पातकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. राष्ट्रीय एकता दौड़ को गांधी चौक से बीएसएल निदेशक प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एके सिंह, इडी (सामग्री प्रबंधन) एचपी सिंह, इडी (संकार्य) एसके सिंह, इडी (वित एवं लेखा) आर कृष्णस्वामी, इडी (परियोजनाएं) आरसी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) एसके अग्रवाल ने फ्लैग-ऑफ कर रवाना किया. मौके पर बीएसएल के महाप्रबंधकगण सहित अन्य मौजूद थे.

जयंती पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : जयंती पर बीएसएल व बीपीएससीएल के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर चार संगीत कला अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान व राष्ट्रीय एकता के संदेश पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति अकादमी के बच्चों ने दी. मौके पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक (वित एवं लेखा) आर कृष्णास्वामी, महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) एसके अग्रवाल, बीपीएससीएल के सीईओ के हरिनारायण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >