बोकारो: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने वर्ष 2018 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शाaमिल होनेवाले प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए आॉनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित करने के साथ ही लिंक भी जारी कर दिया है. प्राइवेट के अलावा रिजल्ट में सुधार (इंप्रूवमेंट) के लिए परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बगैर विलंब शुल्क परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 नबंबर है. उसके बाद 28 नवंबर से विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा. बोर्ड की वेबसाइट पर www.cbse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन लिंक का लिंक उपलब्ध है.
एक या अधिक विषय की दे सकते हैं परीक्षा: वैसे विद्यार्थी जो कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए थे, अनुत्तीर्ण हो गये थे या रिजल्ट में सुधार के लिए परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं उनके लिए बोर्ड ने अलग-अलग लिंक जारी किया है. विद्यार्थी संबंधित लिंक में फाॅर्मेट उपलब्ध है. उसमें पिछली परीक्षा का रौल नंबर, स्कूल का नंबर, परीक्षा केंद्र कोड व परीक्षा का वर्ष अंकित कर परीक्षा फार्म भर सकेंगे. इसके अलावा जेइइ मेन, जेइइ एडवांस समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए 75 प्रतिशत प्राप्तांक या 20 परसेंटाइल के लिए भी विद्यार्थी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में एक या इससे अधिक अंक के लिए परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. बोर्ड के अनुसार वर्ष 2016 व 2017 की परीक्षा में शामिल हो चुके विद्यार्थी ही प्राइवेट या इंप्रूवमेंट के लिए वर्ष 2018 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
