क्लास नर्सरी व एक का मिलने लगा फाॅर्म

बोकारो : बोकारो के स्कूलों में क्लास नर्सरी व 1 में एडमिशन के लिए फार्म मिल रहा है. आवेदन की अंतिम तिथि की घोषणा स्कूल प्रबंधन की ओर से कर दी गयी है. क्लास नर्सरी व वन में एडमिशन के लिए अधिकांश स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन करना है, जबकि कुछ स्कूलों में ऑफलाइन फाॅर्म मिल […]

बोकारो : बोकारो के स्कूलों में क्लास नर्सरी व 1 में एडमिशन के लिए फार्म मिल रहा है. आवेदन की अंतिम तिथि की घोषणा स्कूल प्रबंधन की ओर से कर दी गयी है. क्लास नर्सरी व वन में एडमिशन के लिए अधिकांश स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन करना है, जबकि कुछ स्कूलों में ऑफलाइन फाॅर्म मिल रहा है.

कई स्कूलों में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों की सुविधा अभिभावकों के लिए उपलब्ध करायी गयी है. बोकारो के विभिन्न स्कूलों में क्लास नर्सरी व 1 में नामांकन के लिए 17 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन के लिए संबंधित स्कूल के वेबसाइट (एडमिशन नोटिस) पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है.

डीपीएस बोकारो में नर्सरी क्लास में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छह नवंबर है. चिन्मय विद्यालय में नर्सरी क्लास में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 09 नवंबर तक किया जा सकता है. सेक्टर-12 स्थित दी पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में क्लास वन में एडमिशन के लिए 17 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है. श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल-सेक्टर 5 में नर्सरी क्लास में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 नवंबर तक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >