प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

बोकारो: सेक्टर चार स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में सोमवार से दो दिवसीय 25वीं क्षेत्रीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी 2017 प्रतियोगिता व प्रदर्शनी शुरू हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुक्त निरंजन कुमार ने किया. कहा : प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर छिपे बाल वैज्ञानिक बाहर आते हैं. विद्यार्थियों को एक प्लेटफाॅर्म मिलता है. […]

बोकारो: सेक्टर चार स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में सोमवार से दो दिवसीय 25वीं क्षेत्रीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी 2017 प्रतियोगिता व प्रदर्शनी शुरू हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुक्त निरंजन कुमार ने किया. कहा : प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर छिपे बाल वैज्ञानिक बाहर आते हैं. विद्यार्थियों को एक प्लेटफाॅर्म मिलता है.

ऐसे प्रदर्शनी के माध्यम से ही बड़े-बड़े प्रयोग सामने आते हैं. मुख्य अतिथि श्री कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर विज्ञान की महत्ता व आधुनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि का स्वागत छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कर किया.

प्राचार्या ओड़िल सुशीला मिंज ने विज्ञान की महत्ता व उपयोगिता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में केवी तीन बोकारो, केवी हीनू दूसरी पाली व प्रथम पाली, केवी गोमो, केवी रामगढ़ कैंट, केवी दीपाटोली, केवी हजारीबाग, केवी नंबर एक धनबाद, केवी चक्रधरपुर व केवी मैथन डैम के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में खोज व शोध से संंबंधित परियोजना कार्य प्रदर्शित किया. प्रदर्शनी में प्राकृतिक संसाधन और विकास, खाद्यान्न व कृषि, उर्जा, स्वास्थ्य, स्वास्थ्य वर्द्धक व पोषण, जीवन शैली व जीविको पार्जन पर प्रदर्शनी लगायी गयी. विद्यार्थियों के प्रदर्शनी ने अतिथियों, शिक्षक व शिक्षिकाओं का मन मोह लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >