चोरी का सामान ले जा रहा वैन दुर्घटनाग्रस्त, जलकर राख

बालीडीह: बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के शिबूटाड़ में चोरी का सामान ले जा रहा मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद वाहन में आग लग गयी. घटना शनिवार की रात की है. बताया जाता है कि मानगो पंचायत सचिवालय में सोलर प्लेट तथा यूपीएस मशीन चोरी कर मारुति वैन से लाया जा रहा था. […]

बालीडीह: बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के शिबूटाड़ में चोरी का सामान ले जा रहा मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद वाहन में आग लग गयी. घटना शनिवार की रात की है. बताया जाता है कि मानगो पंचायत सचिवालय में सोलर प्लेट तथा यूपीएस मशीन चोरी कर मारुति वैन से लाया जा रहा था. असंतुलित वाहन शिबूटाड़ गांव के पास एक खंभे से टकरा गया.

इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे पूरी गाड़ी जल गयी. गाड़ी में चोरी का यूपीएस था. घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह ओपी थाना के एएसआइ आनंद कश्यप पहुंचे और शक के आधार पर कुंडौरी गांव के फलाली साव के पुत्र राजा साव को उठा ले गये. कई युवकों का चोरी में हाथ होने की बात सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >