बोकारो: डीएवी-4 में रविवार को कंप्यूटर साइंस व इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी का दो दिवसीय सेमिनार कम वर्कशॉप शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि आशालता केंद्र के निदेशक सह वाइस चेयरमैन एलएमसी भवानी शंकर जायसवाल, सम्मानित अतिथि श्री ब्रह्मदेव एलएमसी मेंबर व विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने किया. मुख्य अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर किया.
कहा : सेमिनार से विचारों के आदान-प्रदान का मौका मिलता है. परफोमेंस जानने और समझने में सहायता मिलती है. सही योजना बनाकर आगे बढ़ने का मौका मिलता है. शिक्षक न केवल ज्ञानी बल्कि कुशलता की ओर अग्रसर होते है.
मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा : यह एक महत्वपूर्ण मौका है कुछ नया सिखने का. कोई भी मनुष्य आजीवन सीख सकता है, केवल इच्छा होनी चाहिए. स्कूल के संगीत शिक्षक विभूशंकर मिश्र के निर्देशन में छात्राओं ने डीएवी व स्वागत गान प्रस्तुत किया. शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा ने सेमिनार के विषय-आइसीटी पर संक्षिप्त जानकारी दी. सेमिनार में मुख्य रूप से बीआइटी-सिंदरी के कंप्यूटर साइंस के एचओडी सुभाष चंद्र दत्ता उपस्थित थे. प्राचार्य श्री अरुण ने श्री दत्ता को शॉल ओढ़ा कर व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. श्री दत्ता ने भी विचार रखा. सेमिनार में 50 शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए.
