ट्रेन से गिर कर दो युवकों की मौत

बालीडीह. बोकारो और राधानगर स्टेशन के बीच पोल संख्या 431/5 के समीप बुधवार की रात को करीब ढाई बजे आनंद बिहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से गिर कर पुरूलिया के 23 वर्षीय कुर्बान काजी (पिता छोटू काजी) की मौत हो गयी. रेलवे ट्रैक पर लाश देख कर मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी […]

बालीडीह. बोकारो और राधानगर स्टेशन के बीच पोल संख्या 431/5 के समीप बुधवार की रात को करीब ढाई बजे आनंद बिहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से गिर कर पुरूलिया के 23 वर्षीय कुर्बान काजी (पिता छोटू काजी) की मौत हो गयी. रेलवे ट्रैक पर लाश देख कर मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी थी. जीआरपी जवानों ने शव को बुधवार की सुबह बोकारो लाया.

शव के पास से बरामद आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई. वह हुसैनडीह, झालदा का रहने वाला था. सूचना मिलने पर परिजन बोकारो जीआरपी थाना पहुंचे. कागजी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. इधर, राधानगर तथा पुंदाग स्टेशन के बीच बोकारो से होकर गुजरने वाली धनबाद-एलप्पी एक्सप्रेस से गिर कर गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. शव को कोटशिला पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >