कागजी ग्रामसभा करते पंचायत सेवक पकड़ाया

चास. प्रखंड प्रमुख सरीता देवी व उपप्रमुख नित्यानंद सिंह चौधरी ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सेवक नारायण प्रमाणिक को फर्जी ढंग से ग्राम सभा का कागजात तैयार करते हुये रंगे हाथ पकड़ा. पंचायत सेवक बिना आम जनता के बीच जाये कागजात तैयार कर रहा था. प्रमुख व उप प्रमुख ने जब पकड़ा […]

चास. प्रखंड प्रमुख सरीता देवी व उपप्रमुख नित्यानंद सिंह चौधरी ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सेवक नारायण प्रमाणिक को फर्जी ढंग से ग्राम सभा का कागजात तैयार करते हुये रंगे हाथ पकड़ा. पंचायत सेवक बिना आम जनता के बीच जाये कागजात तैयार कर रहा था. प्रमुख व उप प्रमुख ने जब पकड़ा तो पंचायत सेवक ने उनसे कागज को छीनकर फाड़ दिया.

हालांकि वह पढ़ने में आ रहा था. जबकि जिस स्थान का कागजात तैयार कर रहा था, उस स्थान में तीन दिन पहले ही पीसीसी पथ का निर्माण करा दिया गया है. इसकी जानकारी प्रमुख-उपप्रमुख की ओर से चास बीडीओ को गयी. बीडीओ ने उस कागज के टुकड़े की जांच की. इसके बाद प्रमुख-उपप्रमुख को लिखित शिकायत करने की बात कही.

शिकायत के आधार पर डीसी से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रमुख सरीता देवी ने बताया कि ग्राम आमसभा किये बिना ही रानीपोखर पंचायत में पदु महतो के घर से पंचायत भवन तक पीसीसी पथ का निर्माण तीन दिन पहले ही करा दिया गया है. निर्माण राशि की निकासी के लिये कागजात तैयार कर रहा था. सूचना मिलने पर उपप्रमुख सहित अन्य सदस्यों ने पंचायत सेवक को पकड़ा. श्रीमती देवी ने बताया कि इस मामले की जानकारी लिखित रूप से बोकारो डीसी को दी जायेगी. साथ ही कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >