डीवीसी: ठेका मजदूरों का तीन दिवसीय आंदोलन समाप्त, विधायक का एलान, सीटीपीएस में चार से टूल डाउन

चंद्रपुरा: डीवीसी ठेकेदार मजदूर संघ का 22 सितंबर से सीटीपीएस के मुख्य द्वार पर चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को प्रबंधन को चेतावनी देने के साथ समाप्त हो गया़ अंतिम दिन सोमवार को ठेका मजदूरों के आंदोलन में संघ के अध्यक्ष व डुमरी विधायक जगरनाथ महतो भी शामिल हुए़ सहमति व आश्वासन की अनदेखी को उन्होंने […]

चंद्रपुरा: डीवीसी ठेकेदार मजदूर संघ का 22 सितंबर से सीटीपीएस के मुख्य द्वार पर चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को प्रबंधन को चेतावनी देने के साथ समाप्त हो गया़ अंतिम दिन सोमवार को ठेका मजदूरों के आंदोलन में संघ के अध्यक्ष व डुमरी विधायक जगरनाथ महतो भी शामिल हुए़ सहमति व आश्वासन की अनदेखी को उन्होंने कंपनी की वादाखिलाफी कहा. उन्होंने कहा कि सप्लाई मजदूर अपनी मांगों को लेकर चार अक्तूबर से टूल डाउन आंदोलन करेंगे. उसके बाद भी यदि मांगों की अनदेखी हुई तो गेट जाम किया जायेगा़.
प्रबंधन पक्षपात कर रहा : विधायक ने कहा कि बिना नुकसान कराये प्रबंधन सुनवाई नहीं करेगा. इसलिए इस बार तीखे आंदोलन की तैयारी है़ संघ के सचिव अखलाक हुसैन ने कहा कि प्रबंधन सप्लाई मजदूरों के साथ भेदभाव कर रहा है़ बीटीपीएस के मजदूरों की तुलना में यहां के मजदूरों को वेतन में 728 रु कम दिया जा रहा है़ एक ही संस्था में अलग-अलग नियम हैं. जदू महतो ने कहा कि सहमति के बावजूद ठेका मजदूर स्व़ प्रेमचंद नायक की विधवा को सप्लाई मजदूर के रूप में नियोजित नहीं किया जा रहा है़ खेमचंद महतो व योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि गत वर्ष 12 हजार रु बोनस मिला था, इस बार मात्र सात हजार रु देने की घोषणा की गयी.
दो घंटे चला आंदोलन : दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण डीवीसी कर्मी व ठेका मजदूर प्लांट में नहीं जा सके़ सवा नौ बजे आंदोलन समाप्त होने के बाद ही कर्मी अंदर जा सके़ प्रदर्शन के बाद प्रबंधन को एक छह सूत्री मांग पत्र भी दिया गया़ मौके पर मो़ साबिर हुसैन, मिथिलेश डोम, शंकर दयाल महतो, सुजय दास, धनेश्वर साव, पानूलाल मांझी, रवींद्र मिश्रा, समशुल अंसारी, केके सिंह, जसबिंदर सिंह, विनोद पटेल आदि उपस्थित थे़.
नये प्रोजेक्ट हेड ने संभाला पदभार
सीटीपीस के नये प्रोजेक्ट हेड गौतम कुमार चंदा ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने एक परिचयात्मक बैठक भी की. मौके पर उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों से प्लांट के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की. नवपदस्थापित प्रोजेक्ट हेड श्री चंदा को विभिन्न यूनियन नेताओं ने बधाई दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >