चास: बोकारो से धनबाद को जोड़ने वाले तेलमच्चो पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार से बाइक व पैदल राहगीरों के इसे खोल दिया गया है. पुल के एक तरफ से लोग पैदल और बाइक से आवागमन कर सकते हैं.
मरम्मत कार्य में जुटे अधिकारियों ने बताया : मरम्मत कार्य पूर्ण के बाद चार पहिया और भारी वाहनों के आवाजाही पर अभी भी रोक लगी हुई है. लोगों की असुविधा को देखते हुए बाइक सवार व पैदल लोगों के लिए रास्ता खोला गया है. कुछ दिनों के बाद बड़े वाहन भी आवाजाही कर सकते हैं.
