कसमार: बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रही एक सिटी राइड बस कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतू में खांजो नदी पर पुल के पास (एनएच 23 पर) मंगलवार की दोपहर को अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये है़ं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैनामोड़ रेफरल अस्पताल व बोकारो बीजीएच में भर्ती कराया जा रहा है़.
कई घायलों की स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार, सीटी राइड बस (जेएच 09पी 9932) बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रही थी़ विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गयी़ कसमार पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है़
