श्री सिंह वर्ष 1992 से 2004 तक जिला फुटबाल संघ के सचिव रहे. वर्ष 2012 में बीएसएल से सेवानिवृत्त हो गये. उनके कार्यकाल में जिला में फुटबॉल का खेल काफी ऊंचाई पर था. अनेक खिलाड़ियों ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनायी. श्री सिंह फुटबॉल के एक अच्छे प्रशासक के साथ-साथ अच्छे रेफरी भी थे.
वह जिला रेफरी संघ के उपाध्यक्ष भी थे. श्री सिंह के निधन पर सेल्फ फुटबॉल एकेडमी के मुख्य कोच सुभाष रजक, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच जयदीप सरकार, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अजय सिंह, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच एंजेला सिंह, जिला फुटबॉल संघ के संयोजक महेंद्र प्रसाद, जिला क्रिकेट संघ के सचिव पीएन सिंह, संयुक्त सचिव राजेश्वर सिंह, संजय पांडे, अनिल कुमार उमेश पाठक, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार .
