सियालजोरी गांव में वज्रपात से एक की मौत

तलगड़िया: सियालजोरी थानांतर्गत सियालजोरी गांव के नेपालचंद्र महतो के पुत्र राकेश कुमार महतो (18) की चास मु थाना क्षेत्र बेलुट गांव में वज्रपात से मृत्यु हो गयी. वज्रपात के समय राकेश विद्युतीकरण का काम कर रहा था. इसी दौरान हुए वज्रपात की चपेट में वह आ गया. विष्णु महतो (18) पिता युधिष्ठिर महतो गंभीर रूप […]

तलगड़िया: सियालजोरी थानांतर्गत सियालजोरी गांव के नेपालचंद्र महतो के पुत्र राकेश कुमार महतो (18) की चास मु थाना क्षेत्र बेलुट गांव में वज्रपात से मृत्यु हो गयी.

वज्रपात के समय राकेश विद्युतीकरण का काम कर रहा था. इसी दौरान हुए वज्रपात की चपेट में वह आ गया. विष्णु महतो (18) पिता युधिष्ठिर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल का इलाज केएम मेमोरियल चास में चल रहा है.
ऐसे हुई घटना : दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत एनाबिल कंपनी का कार्य चास मु. थाना क्षेत्र के बेलुट गांव में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है.

राकेश व विष्णु वहीं कार्य कर रहे थे. काम के दौरान अप. तीन बजे के आसपास ठनका गिरा. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गये तथा इलाज के लिए उन्हें भरती किया. पूर्व पंसस नेमचांद महतो, जिप सदस्य सृष्टिधर रजवार, विजय रजवार ने उपायुक्त से मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >