Bokaro News : कोयला चोरों की 10 मोटरसाइकिलें जब्त

Bokaro News : सीआइएसएफ ने छापा मार कर कोयला चोरों की 10 मोटरसाइकिलें जब्त की.

गांधीनगर, सीआइएसएफ सीसीएल करगली यूनिट की ओर से बुधवार को छापा मार कर कोयला चोरों की 10 मोटरसाइकिलें जब्त की गयी. बीएंडके एरिया के कारो एक्सकैवेशन के पीछे तथा ढोरी एरिया की कल्याणी परियोजना के समीप से चार-चार और अमलो परियोजना के समीप से दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया. जब्त मोटरसाइकिलों को संबंधित थाने के सुपुर्द किया गया. छापामारी दल में उप कमांडेंट वरुण सिंह नेगी, गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी और जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >