लॉकडाउन के उल्लंघन में 10 बाइक को पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा

कथारा : बोकारो थर्मल थाना की पुलिस व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार की सुबह छह बजे कथारा चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान लॉकडाउन के उल्लंघन में 10 मोटरसाइकिल को पकड़ा. इसके अलावा कागजात व हेलमेट नहीं रखने पर करीब 35 बाइक मालिक को तीन हजार से पांच सौ रुपये […]

कथारा : बोकारो थर्मल थाना की पुलिस व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार की सुबह छह बजे कथारा चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान लॉकडाउन के उल्लंघन में 10 मोटरसाइकिल को पकड़ा. इसके अलावा कागजात व हेलमेट नहीं रखने पर करीब 35 बाइक मालिक को तीन हजार से पांच सौ रुपये तक जुर्माना लगाते हुए चालान काटा गया.

इस दौरान यातायात पुलिस ने हजारों रुपया जुर्माना वसूला. कुछ लोग पैरवी कर अपनी बाइक छुड़ाने में सफल रहे. वहीं बाकी जब्त वाहनों को पुलिस थाना ले गयी. बाद में थाना से चेतावनी देकर सभी को छोड़ा गया. इधर, जारंगडीह में भी पुलिस ने पांच बाइक को पकड़ा. बाद में चेतावनी देकर छोड़ा. जांच अभियान में बोकारो ट्रैफिक विभाग के एएसआइ राम नरेश राम, बोकारो थर्मल थाना के सब इंस्पेक्टर अजय उपाध्याय, जारंगडीह में एएसआइ सुरेश टोप्पो, कौशल कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >