Air India Express के विमान में ऑक्सीजन की कमी, ग्राउंडेड

रांची पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में ऑक्सीजन की कमी पाई गई, जिसके बाद उसे तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया. इस घटना के कारण यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा. विमान को ढाई से तीन घंटे में ठीक कर दोपहर 12:30 बजे रवाना किया जाएगा.

राजेश झा की रिपोर्ट

रांचीः दिल्ली से रांची पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान ऑक्सीजन की कमी के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार विमान संख्या आईएक्स 1046 दिल्ली-रांची अपने निर्धारित समय सुबह 9.05 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा. यात्रियों के उतरने के बाद विमान की नियमित जांच की गई. इसी दौरान इंजीनियरों को विमान में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मिली.

तकनीकी जांच के बाद विमान किया गया ग्राउंडेड

विमान में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई. इसके बाद विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उद्घोषणा कर बताया गया कि तकनीकी कारणों से विमान को फिलहाल उड़ान की अनुमति नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

साढ़े 3 घंटे बाद उड़ान भरेगा विमान

विमान अब दोपहर 12.30 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी के अनुसार, विमान में ऑक्सीजन भरने में करीब ढाई से 3 घंटे का समय लगता है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को ग्राउंडेड घोषित किया गया.

यात्रियों को चाय-नाश्ता और रिफंड का विकल्प

विमान के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई. वहीं, जो यात्री किसी दूसरे विमान से दिल्ली जाना चाहते थे, उन्हें टिकट का रिफंड लेने का विकल्प भी दिया गया.

ये भी पढ़ें- मसीही विश्वासियों ने मनाया संत मोनिका का पर्व, प्रार्थना और विश्वास की शक्ति का दिया संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >