झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने वीरेंद्र सिंह

रांची : न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल सैयद अहमद ने यहां राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलायी. न्यायमूर्ति सिंह इससे पहले जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे. शपथ लेने के बाद चीफ जस्टिस मामलों की सुनवाई में शामिल होंगे. उल्लेखनीय […]

रांची : न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल सैयद अहमद ने यहां राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलायी. न्यायमूर्ति सिंह इससे पहले जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे.

शपथ लेने के बाद चीफ जस्टिस मामलों की सुनवाई में शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त 2014 से एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में डीएन पटेल काम कर रहे हैं.
1954 को रोहतक में हुआ था जन्म : जस्टिस वीरेंद्र सिंह का जन्म सात अक्तूबर 1954 को रोहतक में हुआ था. उन्होंने जून 1988 में रोहतक से वकालत की शुरुआत की थी.

दो जुलाई 2002 को उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. 19 अप्रैल 2007 को उनका स्थानांतरण जम्मू और कश्मीर हाइकोर्ट में हो गया. जस्टिस सिंह दो अप्रैल 2012 से आठ जून 2012 तक जम्मू और कश्मीर हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >