मुठभेड में प्रतिद्वंद्वी गुट ने एक उग्रवादी की हत्या की

लातेहार (झारखंड) : लातेहार जिले के चुडिया गांव में एक मुठभेड में झारखंड जनमुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) का एक उग्रवादी प्रतिद्वंद्वी गुट तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) के साथ मुठभेड में मारा गया.पुलिस ने आज बताया कि मृतक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया. पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि टीपीसी के करीब […]

लातेहार (झारखंड) : लातेहार जिले के चुडिया गांव में एक मुठभेड में झारखंड जनमुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) का एक उग्रवादी प्रतिद्वंद्वी गुट तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) के साथ मुठभेड में मारा गया.पुलिस ने आज बताया कि मृतक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया. पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि टीपीसी के करीब 40 उग्रवादी रात का भोजन कर रहे थे तभी जेजेएमपी के 60 से 70 उग्रवादियों ने इलाके को घेर लिया और प्रतिद्वंद्वियों से बाहर आने को कहा.

पुलिस ने बताया कि टीपीसी उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें खेरवार नाम का उग्रवादी मारा गया. मुठभेड करीब एक घंटे तक चली. सूत्रों ने बताया कि मुठभेड में करीब आधा दर्जन मवेशी भी मारे गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >