रांची :खेलगांव थाना क्षेत्र के खटंगा में एक बीमा एजेंट युवती से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इस वारदात को पांच युवकों ने अंजाम दिया है. युवती खेलगांव थाना क्षेत्र की रहनेवाली है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.इनमें आदर्श नगर, कोकर का निवासी संतोष साव (पिता : बसंत साव), एकता नगर, बूटी मोड़ का निवासी धर्मेंद्र कुमार राय (पिता : राम नरायण राय)और खेलगांव चाैक के समीप रहनेवाला रमेश कुमार उर्फ राहुल (पिता : स्व. विजय प्रसाद सोनी) शामिल है. राहुल जेवर व्यवसायी है. जबकि ब्रह्मटोली, बरियातू का निवासी रिक्की गुप्ता और मेन रोड रामगढ़ कैंट निवासी कमल सिंह फरार है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मामले की जांच करने सदर और सिटी डीएसपी भी खेलगांव थाना पहुंचे थे.
खटंगा में बीमा एजेंट युवती से गैंग रेप, तीन गिरफ्तार
रांची :खेलगांव थाना क्षेत्र के खटंगा में एक बीमा एजेंट युवती से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इस वारदात को पांच युवकों ने अंजाम दिया है. युवती खेलगांव थाना क्षेत्र की रहनेवाली है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.इनमें आदर्श नगर, कोकर का निवासी संतोष साव […]

बीमा कराने की बात कह युवती को बुलाया था : पीड़ित युवती ने घटना की शिकायत सोमवार की देर शाम खेलगांव पुलिस से की. उसने पुलिस को जानकारी दी है कि वह भी खेलगांव थाना क्षेत्र की रहनेवाली है. शनिवार की दोपहर संतोष साव ने बीमा कराने की बात कहकर उसे खटंगा बुलाया था. कहा था उसके अलावा उसके दोस्त भी बीमा करायेंगे.
इसलिए वह उसके घर खटंगा गयी थी. एक मंदिर के आगे काले रंग के गेटवाले एक घर में वे लोग उसे ले गये. वह बीमा के बारे में उन्हें जानकारी देने लगी. इस दौरान एक-एक कर सबने पहले छेड़छाड़ करना शुरू किया. फिर सबने दुष्कर्म किया. सबने कहा कि अगर घटना के बारे में किसी से कुछ कहा, तो अंजाम बुरा होगा. भयवश वह अगले दिन रविवार को पुलिस के पास नहीं गयी.
घटना की जानकारी उसने घरवालों को दी. परिजनों के हिम्मत बढ़ाने पर वह सोमवार की देर शाम पुलिस के पास गयी और मामले की जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर पहले धर्मेंद्र राय और रमेश उर्फ राहुल को पकड़ा. उसने संतोष, रिक्की और कमल सिंह के बारे में पुलिस को जानकारी दी.
संतोष ने बीमा कराने के बहाने युवती को शनिवार की दोपहर बुलाया था खटंगा
बरियातू और रामगढ़ कैंट के दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
इनकी हुई गिरफ्तारी
1. संतोष साव (आदर्श नगर, कोकर )
2. धर्मेंद्र कुमार राय (एकता नगर, बूटी मोड़ )
3. रमेश कुमार उर्फ राहुल
(खेलगांव चाैक के समीप रहनेवाला )