निर्माणाधीन पावर ग्रिड से 28 लाख की संपत्ति की लूट

सरिया/हजारीबाग रोड : सरिया के मंधनिया स्थित निर्माणाधीन पावर ग्रिड से अपराधियों ने गुरुवार की रात में सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर 28 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली. लूट के बाद अपराधी चलते बने. बताया जाता है कि निर्माणाधीन पावर ग्रिड स्टेशन में गुरुवार की देर रात 11 बजे करीब 20-25 की संख्या […]

सरिया/हजारीबाग रोड : सरिया के मंधनिया स्थित निर्माणाधीन पावर ग्रिड से अपराधियों ने गुरुवार की रात में सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर 28 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली. लूट के बाद अपराधी चलते बने.

बताया जाता है कि निर्माणाधीन पावर ग्रिड स्टेशन में गुरुवार की देर रात 11 बजे करीब 20-25 की संख्या में अपराधी दीवार फांदकर घुसे और वहां ड‍्यूटी पर तैनात गार्ड संत कुमार, भगवान राय व राकेश पांडेय को बंधक बनाते हुए बंदूक व मोबाइल छीन लिया. साथ ही मारपीट करते हुए उन्हें रूम में बंद कर दिया.
इसके बाद अपराधियों ने वहां लगे लगभग 25 लाख की लागत के 315 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर को काटकर उसके अंदर के तांबा के क्वाइल को निकाल लिया. इस दौरान अपराधी स्टोर रूम का भी ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग दो-तीन लाख के बिजली के उपकरण को भी अपने साथ लेकर चलते बने. जाते समय अपराधियों ने बाहर दरवाजे पर बंदूक और मोबाइल रख दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >