ढुल्लू से रंगदारी मांगने वाले दो युवक गिरफ्तार

रांची/मुजफ्फरपुर : बाघमारा (धनबाद) के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झारखंड पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. धनबाद के एसआइ नीरज कुमार ने मनियारी पुलिस के सहयोग से बुधवार की सुबह […]

रांची/मुजफ्फरपुर : बाघमारा (धनबाद) के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झारखंड पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. धनबाद के एसआइ नीरज कुमार ने मनियारी पुलिस के सहयोग से बुधवार की सुबह छापेमारी कर सोनबरसा गांव से मो इरशाद आलम व पंकज केसरी को गिरफ्तार किया. मनियारी थानेदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को झारखंड पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है.

दोनों ने मंगलवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के मोबाइल पर कॉल कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांगी थी. नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी थी. थानेदार ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
दोनों के खिलाफ मनियारी थाने में कोई आपराधिक मामला नहीं है. पंकज की सोनबरसा चौक पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है. वहीं, मो इरशाद आलम का बरोरा थाना क्षेत्र में कबाड़ खरीदने का व्यवसाय है. ग्रामीणों ने बताया कि विधायक पुत्र से रुपये के बकाये को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. उन्होंने विधायक पर ही फंसाने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपितों की कुंडली खंगाल रही है.
मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी के सोनबरसा गांव से पकड़े गये मो इरशाद व पंकज
भाजपा विधायक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने
और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
दोनों के खिलाफ मनियारी थाने में कोई आपराधिक मामला नहीं है, पुलिस कर रही जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >