सड़क पर पत्थर रखकर लूटपाट का प्रयास एसपी व पुलिस दल को देख भागे अपराधी

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी सड़क पर गुरुवार की रात राहगीरों व वाहन चालकों से लूट का प्रयास किया गया. हालांकि, इलाके में गश्त पर निकले एसपी सुरेंद्र कुमार झा दलबल के साथ पहुंच गये, जिसके बाद अपराधियों की मंशा पर पानी फिर गया. बताया जाता है कि चुनाव को देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ पीरटांड़ इलाके […]

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी सड़क पर गुरुवार की रात राहगीरों व वाहन चालकों से लूट का प्रयास किया गया. हालांकि, इलाके में गश्त पर निकले एसपी सुरेंद्र कुमार झा दलबल के साथ पहुंच गये, जिसके बाद अपराधियों की मंशा पर पानी फिर गया. बताया जाता है कि चुनाव को देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ पीरटांड़ इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

इस अभियान के तहत एसपी सुरेंद्र कुमार झा गुरुवार की शाम को ही इलाके में निकले थे. वहीं क्षेत्र में सुरक्षा के लिये इस सड़क पर बदडीहा के पास मुफस्सिल थाना के सअनि जीतेंद्र कुमार व बराकर में सअनि श्रवण कुमार सिंह तैनात थे. रात लगभग दो बजे अपराधियों ने इस पथ पर गुजियाडीह से ठीक आगे व जोड़ापहाड़ी के ठीक पीछे बीच सड़क पर पत्थर लगाकर रास्ते को बाधित कर दिया था.

अपराधियों मी मंशा मार्ग से गुजरनेवाले राहगीरों को लूटने की थी. ठीक उसी समय एसपी का वाहन वहां से गुजर रहा था, बीच सड़क पर पत्थर रखा देख एसपी वाहन से उतरे. अचानक पुलिस को देखकर अपराधी भाग खड़े हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >