नामकुम : सामलौंग भुइयां टोली स्थित शांतिनगर उषा सदन में रहने वाले डॉ राजन सिंह ने घर में चोरी कर रही दो महिलाअों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस की जांच में महिलाअों ने अपना नाम शंखा देवी (पति बबलु खेरवार) व सूर्यमुखी कुमारी (पति भजु खेरवार) तथा स्थायी पता डेहरी व वर्तमान पता हटिया रेलवे स्टेशन बताया. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. प्राथमिकी में राजन सिंह ने कहा है कि वह शनिवार की सुबह आठ बजे किसी काम से लोवाडीह चौक गये थे. घर पर उनकी मां थी.
घर में चोरी कर रही थीं, पुलिस को सौंपा
नामकुम : सामलौंग भुइयां टोली स्थित शांतिनगर उषा सदन में रहने वाले डॉ राजन सिंह ने घर में चोरी कर रही दो महिलाअों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस की जांच में महिलाअों ने अपना नाम शंखा देवी (पति बबलु खेरवार) व सूर्यमुखी कुमारी (पति भजु खेरवार) तथा स्थायी पता डेहरी व वर्तमान […]

वे करीब एक घंटे बाद लौटे, तो घर के बाहर एक महिला खड़ी मिली. पूछने पर वह बोली कि चंदा लेने आये हैं. जब वह बेडरूम में गये, तो एक अन्य महिला उनके पर्स को थैला में रख रही थी. उन्होंने मां को बुलाकर महिला के थैला की जांच की, तो उसमें उनका पर्स था. इसके बाद उन्होंने दोनों महिलाअों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.
बाइक की चोरी
नामकुम. सामलौंग नयाटोली में किराये के मकान में रहने वाले विशाल कंडुलना की बाइक (जेएच01बीएक्स-7679) घर के बाहर से चोरी हो गयी. मामले में विशाल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे बाइक खड़ी कर घर में चले गये थे. एक घंटे बाद आकर देखा, तो बाइक गायब थी.