शादी से इनकार किया, तो रेप की शिकायत लेकर महिला पहुंची थाने

रांची : यौन शोषण के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को दिन में एक महिला कोतवाली थाना पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी के बहाने उसका यौन शोषण किया. महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस […]

रांची : यौन शोषण के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को दिन में एक महिला कोतवाली थाना पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी के बहाने उसका यौन शोषण किया. महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने उसे महिला थाना भेज दिया.

इसके बाद आरोपी और उसके पक्ष के कुछ लोग महिला थाना पहुंचे. युवक महिला को केस दर्ज नहीं कराने के लिए समझाने लगा. इस पर महिला ने युवक से कहा कि अगर वह शादी कर लेगा, तब वह उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करायेगी. इसके बाद युवक महिला से शादी करने को तैयार हो गया.
महिला का एक बच्चा भी है, पति के साथ नहीं रहती है
शादी करने से पहले युवक ने महिला के समक्ष दो शर्तें रखी. पहला यह कि महिला उसे कोर्ट में यह लिख कर दे कि अगर वह शादी कर लेता है, तब महिला उसके खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज नहीं करायेगी.
दूसरा यह कि महिला अपने पहले पति से तलाक ले लेगी. इन दोनों शर्त को स्वीकार करने के बाद युवक महिला से शादी करने को तैयार हो गया. इसके बाद महिला थाना से बिना शिकायत दर्ज कराये वापस चली गयी. जानकारी के अनुसार महिला का पहले से एक बच्चा है. वर्तमान में वह अपने पति के साथ नहीं रहती है.
शादीशुदा प्रेमिका के समक्ष प्रेमी ने रखीं दो शर्तें
प्रेमी ने शादी का किया वादा, तब महिला ने दर्ज नहीं करायी शिकायत
  • महिला पहले पति से तलाक ले
  • वह कोर्ट में यह लिख कर दे कि शादी के बाद वह उस पर यौन शोषण का केस नहीं दर्ज करायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >