डायन के शक में महिला की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोनुआ : डायन के शक में सोनुआ के शशिकला गांव की सुमित्रा सामड़ (55) की हत्या कर दी गयी. सुवर्णो गागराई ने हड़िया पिलाने के बहाने महिला को उसके घर से बुलाया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. युवक महिला के पड़ोस में रहता है. घटना रविवार रात की है. सूचना के बाद सोमवार की […]

सोनुआ : डायन के शक में सोनुआ के शशिकला गांव की सुमित्रा सामड़ (55) की हत्या कर दी गयी. सुवर्णो गागराई ने हड़िया पिलाने के बहाने महिला को उसके घर से बुलाया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. युवक महिला के पड़ोस में रहता है. घटना रविवार रात की है. सूचना के बाद सोमवार की सुबह शशिकला गांव पहुंचे सोनुआ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक महिला की बेटी संतोषी बानरा ने बताया कि आरोपी युवक सुवर्णो गागराई ने उसकी मां को डायन कहते हुए हत्या की धमकी दी थी. सुवर्णो गागराई ने महिला को उसके घर से करीब आधा किमी दूर ले जाकर हत्या कर दी.

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद शव को ढोकर नदी की ओर ले जा रहा था. इसी दौरान वह नशे की हालत में गिर गया. आवाज सुनकर ग्रामीण घर से बाहर निकल गये. इसके बाद उसे पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >