रांची : राजधानी की सड़कों पर नंबर बदल कर ई-रिक्शा चलाने का खुलासा है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के मालिक को जुर्माना भरने के लिए नोटिस भेजा. इसके बाद वाहन मालिक बरियातू सत्तार कॉलोनी निवासी तबरेज अंसारी ने ई-रिक्शा सहित चालक अशरफ अंसारी को पकड़ कर कोतवाली थाना को सौंपा. मामले में कोतवाली पुलिस ने तबरेज की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
फर्जी नंबर से चला रहा था ई-रिक्शा
रांची : राजधानी की सड़कों पर नंबर बदल कर ई-रिक्शा चलाने का खुलासा है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के मालिक को जुर्माना भरने के लिए नोटिस भेजा. इसके बाद वाहन मालिक बरियातू सत्तार कॉलोनी निवासी तबरेज अंसारी ने ई-रिक्शा सहित चालक अशरफ अंसारी को पकड़ कर कोतवाली थाना को […]

अशरफ ने बताया कि गाड़ी का मालिक मिश्राजी नाम कोई व्यक्ति है. जब पुलिस ने उससे संपर्क किया, तब उसने रिक्शा का मालिक होने की बात स्वीकार करते हुए जल्द ही थाना पहुंच कर अपना पक्ष रखने का आश्वासन दिया. पुलिस ने अशरफ को हिरासत में ले लिया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, तबरेज अंसारी ने वर्ष 2016 में लोन पर ई- रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच01सीए- 4712) लिया था. ई-रिक्शा सितंबर 2016 में खराब होने के बाद उसने बनने के लिए वर्कशॉप में दे दिया था, लेकिन लोन बकाया होने के कारण रिक्शा तबरेज को नहीं देने का अनुरोध बैंक न वर्कशॉप से किया था. लोन क्लियर नहीं होने के कारण वह वर्कशॉप से रिक्शा नहीं निकाल पाया.
इसके बाद सात मार्च 2019 को स्पीड पोस्ट के जरिये जब तबरेज को संबंधित रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन के चलने और रेड सिग्नल क्रॉस करने सहित अन्य जुर्माना भरने का नोटिस मिला, तब कुछ दिनों तक इधर-उधर से मामले की जानकारी लेने के बाद वह 16 मई को वर्कशॉप गया. वहां उसने देखा कि संबंधित रजिस्ट्रेशन नंबर का ई-रिक्शा खड़ा है. वह चलने की स्थिति में भी नहीं है. इसके बाद वह फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर पर ई-रिक्शा चलाने वाले की तलाश में जुट गया. इसके बाद उसे संबंधित रजिस्ट्रेशन नंबर का ई- रिक्शा चलाते हुए शिवगंज के पास अशरफ अंसारी मिला.