डोमचांच : बाजार में बुधवार की रात चोरों द्वारा तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी किया. चोरी की घटना की सूचना जब ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने मिल कर चोरी के एक आरोपी पकड़ा. डोमचांच जयनगर रोड निवासी शिवाशिष कुमार की गल्ला दुकान का ताला तोड़ डाला.
वहीं डोमचांच बाजार निवासी विजय कुमार के दुकान पर भी चोरों चोरी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन चोरों के हाथों मोटी रकम हाथ न लगी. चोरों को पांच सौ रुपये नकद, आम व गुटखा ही हाथ लगा. डोमचांच थाना में उक्त दोनों दुकानदारों ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. डोमचांच पुलिस ने गिरफ्तार चोर अशोक सिंह धरगांव निवासी को जेल भेज दिया. वहीं एक अन्य चोर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.
