हुसैनाबाद में कार ने युवक को कुचला, मौत

हुसैनाबाद : जपला-हैदरनगर मुख्य पथ के दातानगर के समीप सोमवार को बेकाबू कार की चपेट में आने से एक अज्ञात राहगीर (युवक ) 20 की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना के बाद कार पर सवार चार लोग कार को छोडकर फरार हो गये.जानकारी के अनुसार उक्त युवक पैदल हैदरनगर की ओर […]

हुसैनाबाद : जपला-हैदरनगर मुख्य पथ के दातानगर के समीप सोमवार को बेकाबू कार की चपेट में आने से एक अज्ञात राहगीर (युवक ) 20 की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना के बाद कार पर सवार चार लोग कार को छोडकर फरार हो गये.जानकारी के अनुसार उक्त युवक पैदल हैदरनगर की ओर जा रहा .जपला की ओर से तेज रफ्तार से कार ने युवक को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर पास की खेत में चली गयी.

इस घटना में कार पर सवार लोगों को भी गंभीर चोट लगी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रास बिहारी लाल दलबल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और कार को अपने कब्जे में लेकर हुसैनाबाद थाना ले आयी.
समाचार लिखे जाने तक उक्त युवक की शव का पहचान नहीं हो सका था. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया की उक्त वाहन जपला शहर के इस्लामगंज निवासी श्रवण साव के पुत्र पवन साव का बताया जाता है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >