ऑटो के धक्के से दो महिलाएं घायल

भरनो : एनएच 43 नावाटोली के पास ऑटो के धक्के से स्कूटी सवार दो महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार, हरिजन मुहल्ला निवासी सुनीता देवी अपनी ननद सुलेखा के साथ स्कूटी में पेट्रोल भराने के लिए पंप जा रही थी. स्कूटी सुलेखा चला रही थी, तभी एक ऑटो ने धक्का […]

भरनो : एनएच 43 नावाटोली के पास ऑटो के धक्के से स्कूटी सवार दो महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार, हरिजन मुहल्ला निवासी सुनीता देवी अपनी ननद सुलेखा के साथ स्कूटी में पेट्रोल भराने के लिए पंप जा रही थी. स्कूटी सुलेखा चला रही थी, तभी एक ऑटो ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों सड़क किनारे गिर गयी. दुर्घटना में सुलेखा का सिर फट गया, जबकि सुनीता को हल्की चोट लगी है. ग्रामीणों ने न्हें अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >