वन विभाग के निर्माणाधीन गार्ड क्वार्टरों को नक्सलियों ने उड़ाया

गोइलकेरा : गोइलकेरा थाना अंतर्गत कुइड़ा में नक्सलियों ने वन विभाग की ओर से बनाये जा रहे गार्ड क्वार्टरों को उड़ा दिया. गुरुवार देर रात करीब 11 बजे 15-20 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया. इसके बाद स्लोगन लिखे पोस्टरों को जगह-जगह चिपका दिया. सूचना पाकर शुक्रवार की दोपहर करीब एक […]

गोइलकेरा : गोइलकेरा थाना अंतर्गत कुइड़ा में नक्सलियों ने वन विभाग की ओर से बनाये जा रहे गार्ड क्वार्टरों को उड़ा दिया. गुरुवार देर रात करीब 11 बजे 15-20 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया.

इसके बाद स्लोगन लिखे पोस्टरों को जगह-जगह चिपका दिया. सूचना पाकर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पहुंचे.
जवानों ने पोस्टर व बुकलेट को जब्त कर मेटल डिटेक्टर व खोजी कुत्तों के सहारे क्षेत्र की तलाशी ली. कोल्हान वन प्रमंडल के संतरा वनप्रक्षेत्र अंतर्गत कुइड़ा बीट में वनरक्षी आवास बनाये जा रहे हैं. यहीं पर निर्माणाधीन चार कमरों वाले दो मंजिले भवन के दो यूनिट को नक्सलियों ने बम विस्फोट कर उड़ा दिया. धमाकों से पूरा गांव दहल गया.
मनोहरपुर » पोसैता व टोंटो में नक्सलियों ने पोस्टर साटे
मनोहरपुर थाना अंतर्गत पोसैता रेलवे स्टेशन के समीप और मध्य विद्यालय टोंटो समेत कई जगहों पर गुरुवार देर रात नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की. नक्सलियों ने पोस्टर के जरिये लोगों से चुनाव बहिष्कार की अपील की है. सूचना पर पहुंचे डीएसपी त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टरबाजी में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >